Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली, इलाके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संस्कार ठाकुर के रूप में हुई है, जो कांग्रेस नेता चीटू ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसने लाइसेंसी पिस्टल से गर्दन पर गोली दागी, गोली जो जबड़े को चीरते हुए निकल गई।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कमरे में हर जगह खून फैला हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पड़ोसियों व परिचितों के मुताबिक संस्कार कुछ समय से मेडिकल संबंधी काम को लेकर तनाव में चल रहा था। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। एक प्रभावशाली परिवार में इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक का फाइल फोटो
मृतक का फाइल फोटो

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर संस्कार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts