Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेदेवती कर्मा के बंगले में...राइफल की सफाई के दौरान चली गोली...जवान की...

देवती कर्मा के बंगले में…राइफल की सफाई के दौरान चली गोली…जवान की मौत… एक घायल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आ रही है…! दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गई है।

रायफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा

वहीं, एक जवान घायल हो गया है। उसे अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार घटना रायफल की सफाई के दौरान हुई है। रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई।

बंगले के ड्यूटी में तैनात था जवान

राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

मौके की जांच कर रही है पुलिस

साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

सिविल लाइन के बंगले में सुबह हुआ ये हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।

जवान के दाहिने हाथ पर जा लगी गोली

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आ रही है...! दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर के सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गई है। रायफल की सफाई के दौरान हुआ हादसा वहीं, एक जवान घायल हो गया है। उसे अंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार घटना रायफल की सफाई के दौरान हुई है। रायफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई। बंगले के ड्यूटी में तैनात था जवान राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मौके की जांच कर रही है पुलिस साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। फिलहाल घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। सिविल लाइन के बंगले में सुबह हुआ ये हादसा जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। जवान के दाहिने हाथ पर जा लगी गोली उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है।