Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबच्चे की चाहत में निगला जिंदा चुजा, गले में अटका, हुई मौत......

बच्चे की चाहत में निगला जिंदा चुजा, गले में अटका, हुई मौत… तांत्रिक ने बताया था बच्चा पैदा करने का उपाय…

तांत्रिक के चक्कर में युवक ने निगला जिंदा चूजा, मौत/

सरगुजा में हैरान करने वाला मामला/

 

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संतान प्राप्ति की चाह में तांत्रिक के झांसे में आए एक युवक ने जिंदा चूजा निगल लिया, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के छिंदकालो गांव की है।

संतान प्राप्ति के लिए निगल लिया चूजा

मृतक का नाम आनंद कुमार यादव (35) बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के 5 साल बाद भी संतान न होने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी में उसने एक तांत्रिक की सलाह पर मुर्गी का काला चूजा निगल लिया।

आंगन में बेहोश होकर गिरा

परिजनों ने बताया कि आनंद अचानक आंगन में गिरकर बेहोश हो गया था। उसे तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन गले में चूजा फंसे होने से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमॉर्टम में चूजा गले से निकला

मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक एचओडी डॉ. संतो बाग ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान युवक के गले में चूजा फंसा हुआ पाया गया। यह चूजा श्वांस और खाने की नली के बीच फंसा था, जिससे दम घुटने के कारण युवक की मौत हुई।

15 हजार पोस्टमॉर्टम में पहली बार ऐसा केस

डॉ. संतो बाग ने बताया, मैंने अब तक 15 हजार से ज्यादा पोस्टमॉर्टम किए हैं, लेकिन ऐसा मामला पहली बार देखा है। किसी ने जिंदा चूजा निगलने की घटना की कल्पना भी नहीं की थी।

तांत्रिक एंगल पर पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने युवक के परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। तांत्रिक के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, परिजन इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से बच रहे हैं।

यह घटना अंधविश्वास और तांत्रिकों के चंगुल में फंसने की गंभीर समस्या को उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts