Wednesday, February 11, 2026
Homeखेलभारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: टिकट बिक्री का दूसरा चरण आज शाम 5 बजे...

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: टिकट बिक्री का दूसरा चरण आज शाम 5 बजे से शुरू, 18 हज़ार टिकट 16 मिनट में बिके थे…

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकटों की दूसरी चरण की ऑनलाइन बुकिंग आज 28 नवंबर को शाम 5 बजे से फिर शुरू होने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकट बिक्री की जिम्मेदारी टिकटजिनी डॉट इन को सौंपी है।

इससे पहले, 22 नवंबर को पहली बार बुकिंग पोर्टल खुलते ही महज 16 मिनट में 18 हजार टिकट बिक जाने का दावा संघ ने किया था। बढ़ते ट्रैफिक और सर्वर क्रैश की आशंका को देखते हुए बुकिंग साइट सिर्फ 5:20 बजे तक ही खोली गई थी।

क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह के मुताबिक दूसरी चरण की बुकिंग भी सीमित रहेगी। एक आईडी से केवल चार टिकट ही खरीदी जा सकेंगी। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों को अपने स्मार्टफोन के साथ बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम काउंटर से फिजिकल टिकट लेना होगा। यह काउंटर 24 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर शाम तक खुला रहेगा।

स्टेडियम क्षमता 50 हजार, फिर भी केवल 46 हजार टिकट बिक्री के लिए

अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50 हजार से अधिक है, लेकिन संघ ने 46 हजार टिकटों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।

पहले चरण की 12,600 टिकटें जारी

पहले चरण में बुक हुए 18 हजार टिकटों में से अब तक करीब 12,600 टिकटें जारी की जा चुकी हैं। शहर के बाहर रहने वाले दर्शकों को फिलहाल किसी अन्य शहर में फिजिकल टिकट काउंटर नहीं मिल पाएगा। वहीं, मैच वाले दिन 3 दिसंबर को स्टेडियम के आसपास फिजिकल टिकट उपलब्ध होंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts