Thursday, February 12, 2026
HomeअपराधVIDEO: बिलासपुर में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... मोपका क्षेत्र में रहा...

VIDEO: बिलासपुर में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… मोपका क्षेत्र में रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट… 8 युवतियां और दलाल गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुलाब नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर 8 युवतियों और एक दलाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। इन युवतियों का संबंध उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और नेपाल से बताया जा रहा है।

पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मोपका चौकी पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर दबिश देकर इस रैकेट को बेनकाब किया। पुलिस के अनुसार, रैकेट का संचालन बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा था, और युवतियों को दलालों के माध्यम से इस अवैध धंधे में धकेला गया था।

 

दलाल
                          दलाल

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, और आगे की जांच के बाद कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, और इस मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अन्य संभावित संदिग्धों की खोजबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts