Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेमस्ती में मौत को न्योता: चलती कार से बाहर निकल डांस, खतरे...

मस्ती में मौत को न्योता: चलती कार से बाहर निकल डांस, खतरे को दावत देते रहे युवक, सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते स्टंट, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-धमतरी मार्ग के छाती गांव के पास आधी रात को कुछ युवकों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर ये युवक डांस कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बावजूद इसके, लोग लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद सावधानी नहीं बरत रहे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। यह घटना साथ चल रहे एक वाहन में सवार लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा की।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। बार-बार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद कुछ लोग अपनी लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए युवकों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts