Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेआईपीएस रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), 13 साल की कड़ी...

आईपीएस रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), 13 साल की कड़ी मेहनत का मिला इनाम..!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत किया है। उनकी यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

तकनीकी त्रुटि के बाद जारी हुआ संशोधित आदेश

गृह (पुलिस) विभाग ने हाल ही में 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था। इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए शासन ने 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान की है।

नया वेतनमान स्वीकृत

रजनेश सिंह का वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 के स्तर पर स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया।

कॅरियर की शानदार उपलब्धियां

– 1997 में राज्य पुलिस सेवा में DSP के रूप में चयनित।

– 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए।

– 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित।

– रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और धमतरी, नारायणपुर व बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला।

नक्सल मोर्चे पर अहम भूमिका

बस्तर में पदस्थापना के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया। आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में रहते हुए पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में रहते हुए हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर अपनी सख्त और निष्पक्ष छवि बनाई।

वरिष्ठ अधिकारी बोले – एक मिसाल है उनकी पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, “रजनेश सिंह की पदोन्नति उनके समर्पण, नेतृत्व और कार्यकुशलता का प्रमाण है। उन्होंने नक्सल मोर्चे, संगठित अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मिसाल कायम की है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत किया है। उनकी यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

तकनीकी त्रुटि के बाद जारी हुआ संशोधित आदेश

गृह (पुलिस) विभाग ने हाल ही में 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था। इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए शासन ने 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान की है।

नया वेतनमान स्वीकृत

रजनेश सिंह का वेतनमान ₹1,23,100 - ₹2,15,900 के स्तर पर स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया।

कॅरियर की शानदार उपलब्धियां

- 1997 में राज्य पुलिस सेवा में DSP के रूप में चयनित। - 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए। - 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित। - रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और धमतरी, नारायणपुर व बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला।

नक्सल मोर्चे पर अहम भूमिका

बस्तर में पदस्थापना के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया। आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में रहते हुए पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में रहते हुए हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर अपनी सख्त और निष्पक्ष छवि बनाई।

वरिष्ठ अधिकारी बोले – एक मिसाल है उनकी पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, "रजनेश सिंह की पदोन्नति उनके समर्पण, नेतृत्व और कार्यकुशलता का प्रमाण है। उन्होंने नक्सल मोर्चे, संगठित अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मिसाल कायम की है।"