Thursday, March 26, 2026
Homeअन्य खबरेIPS रतन लाल डांगी सस्पेंड: सरकार ने जारी किया आदेश, SI की...

IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड: सरकार ने जारी किया आदेश, SI की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। हाल ही में उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसे शासन ने गंभीरता से लिया। सरकार का मानना है कि इस घटना से पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रतन लाल डांगी का यह कृत्य इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की प्रतिष्ठा धूमिल हुई। इस पूरे मामले के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय रहेगा।

साथ ही, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts