Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य खबरेकंठी घाट बना मातम का मैदान: बारातियों से भरी बस खाई में...

कंठी घाट बना मातम का मैदान: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, झारखंड जा रही थी बारात, 63 घायल…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस कंठी घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना बलरामपुर थाना की है।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह बस शंकरगढ़ के बेलकोना गांव से बारात लेकर झारखंड के बरगढ़ जा रही थी। बस में करीब 70 से 80 लोग सवार थे। चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट पर बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह खाई में गिरते हुए नीचे बनी दूसरी सड़क पर जा गिरी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या तकनीकी खराबी के कारण। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी क्षेत्र में सड़क की स्थिति भी काफी खराब है, जो हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार महिला महंती पति हेमंत (27) और मांदुर पिता सीताराम (18) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बस के अंदर ही दब गए थे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को उठाकर उन्हें बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर चांदो पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बलरामपुर पहुंचने पर ममेश बड़ा (12) की मौत हो गई। बच्चा गोपालपुर से शादी में आया था।

वहीं, हादसे की सूचना पर बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीएस डॉ. सीएस शशांक गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह समेत डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों के इलाज में जुट गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts