
Khairagarh student suicide : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के अमलीपारा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है, जब घर पर केवल उसके वृद्ध दादा-दादी मौजूद थे। छात्रा के इस अचानक उठाए गए कदम से परिवार शोकाकुल है और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। (Khairagarh student suicide)
यह भी पढ़ें :- Ulta Pani Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की धरती पर ‘उल्टा पानी’ देख चौंके शिवराज, कहा- अद्भुत है ये राज्य”

अचानक बंद किया कमरा, और फिर…
जानकारी के अनुसार, छात्रा शाम करीब 7 बजे किताब लेने के बहाने बाहर निकली थी। लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो दादा ने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांकने पर उन्होंने देखा कि उनकी पोती फंदे पर झूल रही है। इस भयावह दृश्य के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें :- Mobile game addiction : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: चलते-चलते गेम खेल रहा था बालक, गई जान, परिवार में मातम का माहौल…

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे छात्रा की आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।
यह भी पढ़ें :- Elephant Playtime : जंगल की अनोखी तस्वीर: कीचड़ में मस्ती करता हाथी का शावक, वीडियो वायरल…

पढ़ाई में तेज, परिवार की लाडली
मृतिका पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव की बताई जा रही है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी, जिससे परिवार में उसे बहुत दुलार मिलता था। अचानक इस तरह का कदम उठाना परिजनों के लिए बेहद चौंकाने वाला है।
यह भी पढ़ें :- Real estate fraud : नाम मृतक का, चेहरा किसी और का – रजिस्ट्री में हुआ बड़ा खेल! पांच आरोपी गिरफ्तार…
पुलिस ने कहा है कि, वह मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और छात्रा के मोबाइल फोन, स्कूल और दोस्तों के बीच के रिश्तों की भी जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने लाई जा सके।
