Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेखेलो इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान में किया कपल डांस... गोरी तेरे...

खेलो इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान में किया कपल डांस… गोरी तेरे नैनो में हम बस जाते गाने में पर थिरके…अब तीरंदाजी के हेड कोच का हुआ ये हाल… देखे वीडियो…

बिलासपुर: खेलो इंडिया सेंटर में तीरंदाजों से कपल डांस, हेड कोच निलेश गुप्ता को बर्खास्त किया गया/

खेलो इंडिया सेंटर में कपल डांस का विवाद: कोच निलेश गुप्ता बर्खास्त/

तस्वीरों में तीरंदाजी के खिलाड़ी कपल डांस करते हुए/

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीरंदाजी के प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के बीच एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें खिलाड़ी गाने पर कपल डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लड़कियां और लड़के “आंख मेरी लड़ी है… गोरी तेरे नैनो में हम बस जाते…” जैसे गानों पर थिरक रहे हैं।

हेड कोच निलेश गुप्ता पर गिरी गाज

इस आयोजन में हेड कोच निलेश गुप्ता की उपस्थिति के चलते विवाद बढ़ा। खेल विभाग के संचालक तनुजा सलाम ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए हेड कोच को बर्खास्त कर दिया।

27 खिलाड़ी कर रहे थे प्रशिक्षण

बहतराई स्टेडियम में प्रदेशभर के 27 खिलाड़ी तीरंदाजी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के चलते दीपावली अवकाश में भी उन्हें प्रैक्टिस के लिए रुकने को कहा गया था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में कपल डांस

खिलाड़ियों ने बिना अनुमति ग्राउंड में लक्ष्मी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी दौरान कपल डांस का कार्यक्रम हुआ, जो विवाद का कारण बना।

जिला खेल अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

घटना का वीडियो सामने आने पर जिला खेल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट में कपल डांस कराने की पुष्टि हुई, जिसके बाद हेड कोच को जिम्मेदार ठहराया गया।

अधिकारी बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिला खेल अधिकारी ए. एक्का ने कहा कि यह घटना अशोभनीय और अनुशासनहीनता का प्रतीक है। अभिभावकों ने भी इस पर नाराजगी जताई। कोच पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts