Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधन्यायधानी में सक्रिय चाकूबाज़... फिर चाकू मारकर युवक की हत्या... 10 दिन...

न्यायधानी में सक्रिय चाकूबाज़… फिर चाकू मारकर युवक की हत्या… 10 दिन के अंदर दूसरी हत्या… पुलिस के लिए चुनौती बने चाकूबाज़…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक फिर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जहां मौके पर ही युवक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने काम पे जा रहा था। तभी कुछ बाइक सवार युवकों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से युवक फरार हो गए। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, निवासी तिफरा आकाश सूर्या उर्फ राहुल जो कि बैछेरापारा में रहता था और वह ट्रांस्पोर्ट नगर के गैरेज में काम करता था।

चाकू से मारकर कर दी हत्या

आपको बता दें कि आकाश सूर्या को राहुल काम पे जा रहा था। तभी आरोपी शुभम बाइक से पहुंचा। और राहुल को गाली गलौज देने लगा। मना किया तो चाकू निकलकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसे सभालने का मौका ही नहीं मिल पाया। वहीं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गैरेज में काम करता था मृतक

मृतक राहुल गैरेज में काम करता था। वह अपने काम के लिए निकला हुआ था। इसी बीच पुरानी रंजिश के कारण बाइक सवार युवकों ने उसको बीच रास्ते में रोकवाकर राहुल को चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया। जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

पुलिस के पहुंचने से पहले दम तोड़ चुका था मृतक

आस पास के लोगों ने विवाद होते हुए देखकर सिरगिट्टी थाना का सूचना दी। लेकिन जब तब मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक आकाश दम तोड चुका था। और परिजन उसे सिम्स अस्पताल ले गए थे। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

आरोपी पुलिस के हिरासत में

बिलासपुर के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। जिसको तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर आए। जहां उसे डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वहीं आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी
              आरोपी

आरोपी पहले भी कर चुका है हमला

परिजन ने बताया कि, आरोपी शुभम पहले भी राहुल के ऊपर पहले भी चाकू से शुभम हमला कर चुका है। लेकिन तब पुलिस उदासीनता बरती आरोपी शुभम के खिलाफ के सख्ती कारवाई नहीं की थी। परिजनों का आरोप, यदि उसी समय शुभम के ऊपर कारवाई की होती। तो विवाद इतना बढ़ता और आज मेरा बेटा जिंदा होता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts