
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरी डैम में रेलवे कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जो कि बिलासपुर रेलवे विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि, मृतक सतेंद्र सिंह के दोस्तों के साथ कोटा स्थित कोरी डैम में पिकनिक मनाने गए थे। इसी बीच डैम में नहाते समय वह अधिक गहराई में जाने से पानी में डूब गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

पुलिस के द्वारा sdrf की टीम को सूचना दी है। लेकिन खबर लिखें जाने के तक शव नहीं मिल पाया था। और राहत कार्य में जुट हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार और साथियों के शोक का लहर दौड़ रहे है। फिलहाल, पुलिस में जुटी हुई है।मौके पर लोगों की भींड इकट्ठा हो गई है।

आपको बता दें कि, कोरी डैम में इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी है। यह घटना एक बार फिर कोरी डैम पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हर साल गर्मी और बरसात के टाइम सैकड़ों लोग कोरी डेम में पिकनिक मनाने और घूमने आते हैं। लेकिन इस जगह में पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण यह स्थल कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। सवाल ये उठता है कि क्या प्रशासन को किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?
