Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधअवैध शराब के खिलाफ कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 510 लीटर कच्ची...

अवैध शराब के खिलाफ कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 510 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 500-600 किलो महुआ लहान किया नष्ट…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोटा प्रभारी आईपीएस सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दर्रीकापा में छापेमारी कर 510 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। इसके साथ ही, आरोपी रोशन खांडे (24 वर्ष) के घर से 500-600 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।

छापेमारी में मिला अवैध शराब बनाने का सामान

पुलिस को छापेमारी के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त 6 एल्युमिनियम डेगचियाँ, 1 गैस चूल्हा और 1 गैस सिलेंडर भी बरामद हुए। जब्त सामग्रियों की कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

आरोपी रोशन खांडे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप-निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक भोप सिंह साहू, रामलाल सोनवणी, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार, प्रियांश तिग्गा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का अहम योगदान रहा।

अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी  

जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने आईपीएस सुमित धोत्रे और उनकी टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts