Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधइल्यूम बार के बाहर देर रात हंगामा: मामूली कहासुनी ने लिया खतरनाक...

इल्यूम बार के बाहर देर रात हंगामा: मामूली कहासुनी ने लिया खतरनाक रूप, युवती और युवकों के विवाद में चला चाकू, एक घायल, चार आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित इल्यूम बार के बाहर रविवार देर रात एक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पार्किंग स्थल पर हुए इस झगड़े की शुरुआत आरोपिया शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच कहासुनी से हुई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद युवक  प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी ने बीच‐बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल और गरमाता चला गया। इसी दौरान अचानक स्थिति तब बिगड़ी जब यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश गेंदले के पेट के बाएँ हिस्से पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निलेश वहीं पर गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया। वहीं, हमले के आरोप में शामिल सभी आरोपियों को पहचान कर मौके से ही हिरासत में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यश तिवारी के पास से वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

  1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
  2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
  3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर
  4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts