Monday, March 30, 2026
HomeअपराधCG में लाखों की शराब जब्त, PRESS लिखी कार से बेखौफ चल...

CG में लाखों की शराब जब्त, PRESS लिखी कार से बेखौफ चल रही थी तस्करी, आबकारी विभाग ने ऐसे पकड़ा आरोपी…

अंबिकापुर/ सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी अपनी कार पर बड़े अक्षरों में “PRESS” लिखकर बेखौफ तस्करी कर रहा था, ताकि शक न हो सके। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

 मुखबिर की सूचना से खुला खेल

आबकारी विभाग को शनिवार रात सूचना मिली थी कि प्रेस लिखी एक कार में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दरिमा थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी की।

 इनोवा से मिली 15 पेटी शराब

घेराबंदी के दौरान काले रंग की इनोवा कार को रोका गया, जिस पर “PRESS” लिखा था। तलाशी लेने पर कार के अंदर से मध्यप्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

 एक गिरफ्तार, एक फरार

कार में सवार लड्डू सिंह नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 नौकरी छूटने के बाद अपनाया तस्करी का रास्ता

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले शराब दुकान में काम करता था। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने शराब तस्करी शुरू कर दी। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts