Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेतूफान की तबाही LIVE: हवा में उड़े छत, सड़क पर गिरे होर्डिंग,...

तूफान की तबाही LIVE: हवा में उड़े छत, सड़क पर गिरे होर्डिंग, टूटी कारें और बिखरे टोल प्लाजा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने कई जिलों में तबाही मचा दी। रफ्तार पकड़ती हवाओं ने कई इलाकों में शेड्स, होर्डिंग्स और निर्माणाधीन ढांचों को जमींदोज कर दिया। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में पूर्व विधायक के निवास के समीप एक विशाल शेड उड़कर दो कारों पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इसी तरह रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित तरपोंगी टोल प्लाजा भी तेज हवाओं की चपेट में आ गया और उसका अधिकांश ढांचा टूटकर सड़क पर बिखर गया। लोहे की चादरों और एंगल से बने कई अन्य ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात व जनसुविधाएं प्रभावित हुईं। अचानक आए इस तूफान ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया, और जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

सूत्रों के माने तो, कुछ इलाकों में लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आंधी-तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है और कई क्षेत्रों में तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही।

रायपुर, बिलासपुर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। बिलासपुर में शाम करीब 4:45 बजे अचानक आसमान काले बादलों से ढक गया और अंधेरा छा गया, जिससे कुछ इलाकों में ब्लैक आउट जैसी स्थिति बन गई।

अचानक छाए इस अंधकार और तेज हवाओं के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जिससे न सिर्फ यातायात बल्कि सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से राहत और बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts