Tuesday, February 10, 2026
Homeअपराधमौत का LIVE VIDEO: डेयरी कर्मचारी ने साथी को पहले जमीन पर...

मौत का LIVE VIDEO: डेयरी कर्मचारी ने साथी को पहले जमीन पर पटका, फिर चाकू घोंपकर की हत्या, शराब और पैसों के हुआ विवाद …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के कचना इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डेयरी कर्मचारी ने अपने ही साथी की चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। मृतक की पहचान दुर्गेश धृतलहरे (27) के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोपी सन्नी साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पार्टी के बाद शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 23 दिसंबर की रात डेयरी के कमरे में दुर्गेश और सन्नी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब और पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में सन्नी साहू ने पहले दुर्गेश को जमीन पर पटक दिया, फिर चाकू से उसकी गर्दन और गाल पर वार किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने लोहे की रॉड से भी हमला किया और बाद में लात-घूंसों से बेरहमी से पीटता रहा। खून से लथपथ दुर्गेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज ने खोली वारदात की परतें

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात डेयरी संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दोनों कर्मचारी गायब हैं और कमरे में खून फैला हुआ है। मौके पर घसीटने के निशान भी मिले। सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दुर्गेश का शव बरामद किया गया। CCTV फुटेज खंगालने पर पूरी वारदात सामने आ गई, जिसके बाद आरोपी सन्नी साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मेकाहारा के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सन्नी साहू मेकाहारा के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर दुर्गेश की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts