Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्य खबरेVIDEO: मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले की ट्रॉली टूटी, 6 लोग...

VIDEO: मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले की ट्रॉली टूटी, 6 लोग गिरे..! मची अफरा-तफरी, 2 युवतियों की हालत गंभीर..! महिला समेत 3 अन्य घायल…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध शिवरीनारायण में चल रहे 15 दिवसीय मेले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले की ट्रॉली अचानक टूट गई, जिससे झूले पर सवार लोग नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना से मेला परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश झूले पर करीब 6 लोग सवार थे। झूला ऊंचाई पर था, तभी अचानक उसकी ट्रॉली टूट गई और झूला असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

हादसे में गंभीर रूप से घायल युवतियों की पहचान चंद्रकांता कश्यप (उम्र 15 वर्ष) और भूमिका कश्यप (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मलदा गांव की निवासी बताई जा रही हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थीं। घायलों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवतियों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मेले में लगे अन्य झूलों को भी बंद कर दिया गया।

इस घटना ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झूलों की नियमित जांच नहीं की जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts