Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ा हादसा: आसमान से उतरा खतरा..! जमीन पर...

ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ा हादसा: आसमान से उतरा खतरा..! जमीन पर आते ही एयर बलून फटा..! दो मासूम समेत मां झुलसी..!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर से एक चिंताजनक हादसे की खबर सामने आई है। सिविक सेंटर के पास स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहे ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जा रहा एयर बलून अचानक फट गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवा कम होने की वजह से एयर बलून धीरे-धीरे जमीन की ओर उतर रहा था। जैसे ही बलून नीचे आया, पास खड़े दो बच्चे उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े। उसी दौरान अचानक बलून में आग लग गई और कुछ ही पलों में तेज धमाके के साथ वह फट गया। आग की चपेट में आकर दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

बच्चों को बचाने की कोशिश में उनकी मां भी आग की लपटों में घिर गईं और घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों बच्चों को बर्न यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि मां को भी प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि एयर बलून संचालन के दौरान सुरक्षा इंतजामों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts