Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिक बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाला...

सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नाबालिक बालिका से वेश्यावृत्ति कराने वाला गिरोह पकड़ा, जबरन शराब पिलाकर भेजा जाता था पुरुषों के पास, मुख्य आरोपी का निकला जुलूस, देखें वीडियो…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकण्डा थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नाबालिक बालिकाओं को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने का काम कर रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला, उसके साथी और विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिकाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

मामला कैसे शुरू हुआ?

दिनांक 08 अगस्त 2025 को एक महिला ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी, जो कक्षा 9वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रह रही थी, घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर अचानक घर से निकल गई है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। अपहरण की आशंका में पुलिस ने अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस टीम ने जांच के दौरान नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि घर से जाने के बाद वह अपनी नाबालिक सहेली के घर गई थी। सहेली और उसके परिजनों ने उसे बहलाकर अपने पास रखा और बाद में रायगढ़ ले गए। रायगढ़ में उसे एक कमरे में रखा गया, जहां जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के पास भेजा जाता था। विरोध करने पर पीड़िता को धमकाया गया और मारपीट की जाती थी।

आरोपियों के नाम और भूमिका

पीड़िता ने स्पष्ट किया कि इस पूरे गिरोह का संचालन उसकी सहेली, उसकी मां कालिका तिवारी और एक अन्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी मिलकर करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी के खिलाफ पूर्व में भी पिटा एक्ट तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी को गिरफ्तार करने के बाद सड़कों पर जुलूस निकालकर उसे कानून की सख्ती का एहसास दिलाया।

पुलिस की तत्परता और सख्ती

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपा गया।

समाज के लिए चेतावनी और अपील

पुलिस ने कहा कि इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि नाबालिक बच्चों को अपराधियों से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी –

1. कालिका तिवारी, पति संतोष तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. विकास उर्फ विक्की भोजवानी, पिता स्व. चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3. विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिकाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts