Wednesday, June 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़PWD promotion list : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54...

PWD promotion list : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 54 सहायक अभियंताओं का तबादला…

PWD promotion list : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,

PWD promotion list : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश उन उपअभियंताओं के लिए जारी किया गया है, जिन्हें विभिन्न तिथियों—6 अक्टूबर 2023, 12 मार्च 2024, 30 अक्टूबर 2024, 17 दिसंबर 2024 और 31 दिसंबर 2024—को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई थी। इन अधिकारियों को अब राज्य सरकार की वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति की कंडिका-5 के तहत नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। (PWD promotion list)

 

शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। स्थानांतरण सूची में प्रदेशभर के प्रमुख जिले जैसे बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, दुर्ग, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर, बीजापुर, बेमेतरा, मुंगेली और महासमुंद के इंजीनियर शामिल हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी अब जिला और संभाग मुख्यालयों से निकलकर उपसंभागीय पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। (PWD promotion list)

यह भी पढ़ें :- Contaminated bottled water : नाश्ते की दुकान पर बिक रही पानी की बोतल में निकला कीड़ा, 5 रुपये की पानी बोतल में सेहत के साथ खिलवाड़! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल…

PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी

बिलासपुर संभाग में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पर्यटन कुमार केला को बिलासपुर संभाग-1 के उपसंभाग-2 में अनुविभागीय अधिकारी (बी/एस) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चंद्र शर्मा को कोनी उपसंभाग (एम/एस), बिलासपुर संभाग-1 में पदस्थ किया गया है। मुकेश कुमार सोमावार को हाईकोर्ट उपसंभाग-1, बिलासपुर (संभाग-2) में नई तैनाती मिली है। (PWD promotion list)

यह भी पढ़ें :- convoy chaos : बड़ा सड़क हादसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 घायल…

PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी

इसके अलावा दीपक कुमार शर्मा और प्रत्युष जैन को चांपा संभाग में कार्यभार सौंपा गया है, जो बिलासपुर जिले के अंतर्गत आता है। आर.के. जायसवाल को सेतु उपसंभाग क्रमांक-2, बिलासपुर और रितेन्द्र गजपाल को बिलासपुर राजस्व संभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। (PWD promotion list)

यह भी पढ़ें : – Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा हड़कंप, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर समेत VIP यात्री 40 मिनट तक फंसे रहे प्लेन में…

PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी

इस व्यापक फेरबदल से विभागीय कामकाज में गति और समन्वय लाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

PWD promotion list : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PWD promotion list : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 54 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश उन उपअभियंताओं के लिए जारी किया गया है, जिन्हें विभिन्न तिथियों—6 अक्टूबर 2023, 12 मार्च 2024, 30 अक्टूबर 2024, 17 दिसंबर 2024 और 31 दिसंबर 2024—को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई थी। इन अधिकारियों को अब राज्य सरकार की वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति की कंडिका-5 के तहत नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। (PWD promotion list)   शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। स्थानांतरण सूची में प्रदेशभर के प्रमुख जिले जैसे बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, दुर्ग, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर, बीजापुर, बेमेतरा, मुंगेली और महासमुंद के इंजीनियर शामिल हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी अब जिला और संभाग मुख्यालयों से निकलकर उपसंभागीय पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। (PWD promotion list) यह भी पढ़ें :- Contaminated bottled water : नाश्ते की दुकान पर बिक रही पानी की बोतल में निकला कीड़ा, 5 रुपये की पानी बोतल में सेहत के साथ खिलवाड़! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल… PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी बिलासपुर संभाग में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पर्यटन कुमार केला को बिलासपुर संभाग-1 के उपसंभाग-2 में अनुविभागीय अधिकारी (बी/एस) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चंद्र शर्मा को कोनी उपसंभाग (एम/एस), बिलासपुर संभाग-1 में पदस्थ किया गया है। मुकेश कुमार सोमावार को हाईकोर्ट उपसंभाग-1, बिलासपुर (संभाग-2) में नई तैनाती मिली है। (PWD promotion list) यह भी पढ़ें :- convoy chaos : बड़ा सड़क हादसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 घायल… PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी इसके अलावा दीपक कुमार शर्मा और प्रत्युष जैन को चांपा संभाग में कार्यभार सौंपा गया है, जो बिलासपुर जिले के अंतर्गत आता है। आर.के. जायसवाल को सेतु उपसंभाग क्रमांक-2, बिलासपुर और रितेन्द्र गजपाल को बिलासपुर राजस्व संभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। (PWD promotion list) यह भी पढ़ें : - Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा हड़कंप, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर समेत VIP यात्री 40 मिनट तक फंसे रहे प्लेन में… PWD promotion list : ट्रांसफर कॉपी इस व्यापक फेरबदल से विभागीय कामकाज में गति और समन्वय लाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उठाया गया है।