Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: गलत पेपर बांटने पर तीन...

छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: गलत पेपर बांटने पर तीन अधिकारी को हटाए गए, नई तारीख घोषित…   

रायपुर/डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ओपन स्कूल की 12वीं की परीक्षा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां परीक्षा केंद्र लोहरसी में 12वीं कक्षा की जगह गलती से 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पेपर बांट दिया गया। वहीं, परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं के गृह विज्ञान का पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया।

इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10वीं की गृह विज्ञान परीक्षा को निरस्त कर दिया और नई तारीख घोषित कर दी। अब यह परीक्षा 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।

तीन अधिकारियों को हटाए गए 

हालांकि गलत पेपर बांटने की गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पेपर बदल दिया। लेकिन इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ा कदम उठाया।

DEO सारस्वत ने बताया कि, केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नितू साह को ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, ओपन परीक्षा बोर्ड को पत्र भेजकर खुल चुके पर्चे को बदलने और परीक्षा की तारीख निरस्त करने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts