Wednesday, March 11, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदलः DIG रजनेश सिंह ने 130 पुलिसकर्मियों का...

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदलः DIG रजनेश सिंह ने 130 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें सूची…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। DIG रजनेश सिंह ने 130 पुलिस कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी सूची के अनुसार जिले के अलग-अलग थाना और चौकियों में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। कई कर्मचारियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में भेजा गया है, वहीं कुछ को चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts