Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: XUV कार और बाइक आमने-सामने भिड़ंत, दोनों...

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: XUV कार और बाइक आमने-सामने भिड़ंत, दोनों क्षतिग्रस्त, कार का एयरबैग खुला, बाइक सवार दो युवक अस्पताल में भर्ती…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बाइक और XUV कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं XUV कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एयरबैग खुल गया। फिलहाल, घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सामने से आ रही XUV कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि बाइक सवारों ने शराब का सेवन किया था या नहीं। यह दुर्घटना कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर हुई, जहां अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts