Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधहोटल डायमंड में स्विमिंग पूल में डूबने से मार्केटिंग मैनेजर की संदिग्ध...

होटल डायमंड में स्विमिंग पूल में डूबने से मार्केटिंग मैनेजर की संदिग्ध मौत, हैदराबाद से बिलासपुर आए थे कम्पनी काम से, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के देवरीखुर्द क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में हैदराबाद से आए एक मार्केटिंग मैनेजर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एम. जे. फारूक के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि मृतक कंपनी के किसी निजी कार्य से बिलासपुर आए हुए थे और होटल में रुके हुए थे। शुक्रवार शाम फारूक होटल के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है, फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच रही है।

हादसे के बाद होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। अब यह मामला हत्या है या हादसा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts