Monday, March 16, 2026
Homeअन्य खबरेलिंगियाडीह में जोरदार धमाका: साईं मंदिर के पीछे गैस सिलेंडर फटा, इलाके...

लिंगियाडीह में जोरदार धमाका: साईं मंदिर के पीछे गैस सिलेंडर फटा, इलाके में मचा हड़कंप, आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग; मौके पर पहुंची पुलिस… देखें वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, लिंगियाडीह के साईं मंदिर के पीछे गली के एक खाली मकान में यह हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि, इस मकान में बुजुर्ग दंपति रहते हैं। हालांकि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। धमाके के बाद घर में आग लग गई। आग फैलते देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मोहल्लेवासी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घर में रहने वाले लोग अक्सर बाहर रहते हैं और कभी-कभार ही नजर आते हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर खाली था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts