Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेटेंट गोदाम में भीषण आग, लपटों से दहला इलाका! कई घर खाली...

टेंट गोदाम में भीषण आग, लपटों से दहला इलाका! कई घर खाली कराए गए! दमकल की 3 गाड़ियां रेस्क्यू में जुटीं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र स्थित वीरभद्र नगर में एक टेंट गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर कैनाल रोड से भी धुआं उठता देखा जा सकता था।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हुआ और तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। स्थानीय पुलिस ने एहतियातन आसपास के घरों को खाली करा लिया है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों का इंतजार किया जा रहा था। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रशासन आग के कारणों की जांच में जुट गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts