
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महेवा गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच जोरदार विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत्त कुछ युवकों के बीच पहले कहा-सुनी हुई और मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे को घेर कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद को किसी तरह शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
महेवा गांव की यह घटना शराबखोरी से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण इलाकों में बढ़ते झगड़ों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।
