Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधआधी रात का हुड़दंग! कारों से रोड जाम, बोनट पर केक और...

आधी रात का हुड़दंग! कारों से रोड जाम, बोनट पर केक और सड़क पर पटाखे, युवकों का वीडियो वायरल, मामला दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात को सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई है। खरोरा मेन रोड पर कार खड़ी कर रोड जाम करने, बोनट पर केक काटने और आतिशबाजी करने के मामले में वकार आलम और उसके साथी सजल भाटिया समेत आधा दर्जन से अधिक युवकों पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12 से साढ़े 12 बजे के बीच की है। रिपोर्ट धरसींवा पवनी निवासी रवि धुरी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, मसल मनिया जिम संचालक वकार आलम के जन्मदिन पर उसके दोस्तों ने सड़क को पार्टी स्पॉट बना दिया। जाम लगाकर बोनट पर केक काटा गया और सड़कों पर पटाखे फोड़े गए। वीडियो में एक युवक आतिशबाजी की लड़ी हाथ में लेकर सड़क पर दौड़ते भी नजर आया। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने धारा 126 (2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

बता दें कि इससे पहले बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे (NH130) पर ट्रैफिक को रोककर रहिसजादों ने रील्स बनाई थी। मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने बिलासपुर पुलिस को ढिलाई बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने वेदांत शर्मा और उसके साथियों को गिरफ्तार किया। मामले में लग्जरी कारों के जब्ती की कार्रवाई भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts