Friday, June 20, 2025
HomeअपराधVIDEO: नाबालिक को अर्धनग्न कर की पिटाई... छत पर ले जाकर उतरवाए...

VIDEO: नाबालिक को अर्धनग्न कर की पिटाई… छत पर ले जाकर उतरवाए कपड़े… फिर बरसाए लाठी डंडे… कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक नाबालिग को छत पर ले जाकर करीब 2 घंटे तक उसकी पिटाई करते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है।

कांग्रेस का हमला

इस घटना के वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए राज्य की BJP सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में “तालिबानी हुकूमत” चल रही है, और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों द्वारा इसे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री आईडी से पोस्ट किया गया।

घटना की वजह

माना जा रहा है कि नाबालिग लड़का गांजा पीने का आदी है और उसकी इसी आदत के कारण कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। घटना के पीछे का मुख्य कारण हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है, और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो 5 दिन पहले की है

एएसपी अमोलक सिंह बोले: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमोलक सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की पहचान कर ली गई है, लेकिन पीड़ित नाबालिग का पता फिलहाल नहीं चला है। उसकी पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक नाबालिग को छत पर ले जाकर करीब 2 घंटे तक उसकी पिटाई करते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है। कांग्रेस का हमला इस घटना के वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए राज्य की BJP सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में "तालिबानी हुकूमत" चल रही है, और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों द्वारा इसे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री आईडी से पोस्ट किया गया। घटना की वजह माना जा रहा है कि नाबालिग लड़का गांजा पीने का आदी है और उसकी इसी आदत के कारण कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। घटना के पीछे का मुख्य कारण हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है, और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो 5 दिन पहले की है एएसपी अमोलक सिंह बोले: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमोलक सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की पहचान कर ली गई है, लेकिन पीड़ित नाबालिग का पता फिलहाल नहीं चला है। उसकी पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।