Sunday, February 15, 2026
Homeअन्य खबरेकलेक्टर पर भड़के विधायक अमर अग्रवाल, सिटिंग व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी,...

कलेक्टर पर भड़के विधायक अमर अग्रवाल, सिटिंग व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, फिर CM ने किया दखल..!

बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम की मंचीय बैठक व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल नाराज़ हो गए। जानकारी के अनुसार, VVIP मंच पर सीनियर विधायक के लिए उचित बैठक की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे विधायक अमर अग्रवाल ने मंच से ही अपनी नाराज़गी जाहिर की।

इस दौरान विधायक ने कलेक्टर संजय अग्रवाल पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। मामला बढ़ता देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल निर्देश देते हुए विधायक अमर अग्रवाल को फ्रंट रो में बैठने की व्यवस्था करवाई, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा।

घटना के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई, हालांकि बाद में आयोजन सामान्य रूप से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम राज्य युवा महोत्सव के मंच पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts