Sunday, June 22, 2025
Homeअपराधरिश्तों का कत्ल! बीच सड़क पर पत्नी पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला!...

रिश्तों का कत्ल! बीच सड़क पर पत्नी पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला! दूधमुंहे बच्चे को भी नहीं बख्शा! CCTV में कैद हुई दहशत की तस्वीरें, आरोपी फरार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी पर दिनदहाड़े हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Development Projects : गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस…

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अग्रवाल सायकल शोरूम में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती है। रोज की तरह शनिवार को भी वह अपना काम निपटाकर बाहर निकली ही थी कि उसका पति युगांधर परमार वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी और महिला पति से अलग रह रही थी।

यह भी पढ़ें :- Amit Shah Chhattisgarh Visit : गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज से, रायपुर में NFSU कैंपस का करेंगे शिलान्यास…

बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को मंदिर हसौद चलने के लिए कहा, लेकिन महिला ने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युगांधर आगबबूला हो गया और अपने पास रखे हंसिए से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें :- Ambedkar Hospital Raipur : अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, 40 हजार की नगदी और मोबाइल लेकर चोर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात, मरीजों की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में…

चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के वक्त महिला अपनी गोद में दूधमुंहे बच्चे को लेकर चल रही थी। हमले की चपेट में बच्चा भी आ गया और उसे भी हल्की चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :- Missing Girl Korba : 9 वर्षीय मासूम का अपहरण, परिवार की नींद टूटी तो मासूम गायब! CCTV और डॉग स्क्वॉड की सहायता से की जा रही जांच, सिविल लाइन का मामला…

इस सनसनीखेज हमले के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला पर इस तरह का दिनदहाड़े हमला न सिर्फ मानवता को शर्मसार करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी पर दिनदहाड़े हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Development Projects : गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस… मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अग्रवाल सायकल शोरूम में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती है। रोज की तरह शनिवार को भी वह अपना काम निपटाकर बाहर निकली ही थी कि उसका पति युगांधर परमार वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी और महिला पति से अलग रह रही थी। यह भी पढ़ें :- Amit Shah Chhattisgarh Visit : गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज से, रायपुर में NFSU कैंपस का करेंगे शिलान्यास… बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को मंदिर हसौद चलने के लिए कहा, लेकिन महिला ने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युगांधर आगबबूला हो गया और अपने पास रखे हंसिए से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें :- Ambedkar Hospital Raipur : अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, 40 हजार की नगदी और मोबाइल लेकर चोर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात, मरीजों की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में… चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के वक्त महिला अपनी गोद में दूधमुंहे बच्चे को लेकर चल रही थी। हमले की चपेट में बच्चा भी आ गया और उसे भी हल्की चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें :- Missing Girl Korba : 9 वर्षीय मासूम का अपहरण, परिवार की नींद टूटी तो मासूम गायब! CCTV और डॉग स्क्वॉड की सहायता से की जा रही जांच, सिविल लाइन का मामला… इस सनसनीखेज हमले के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला पर इस तरह का दिनदहाड़े हमला न सिर्फ मानवता को शर्मसार करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताता है।