Monday, June 16, 2025
Homeअपराधमहिला की मिली नग्न लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका... जांच...

महिला की मिली नग्न लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच पर जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा में महिला के मुंह में साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है। लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

एसडीओपी सिद्धार्थ ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। और वह कुछ दिनों से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बना कर निवास करती थी। बीते सोमवार की सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

दुष्कर्म कर हत्या की आशंका –

महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। वहीं, साड़ी को उसके मुंह में ठूंस दिया गया था। उसके शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है पुलिस –

महिला को जानने वाले और देर रात तक तालाब के आसपास दिखे संदेहियों की जानकारी जुटाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला के साथ गलत काम हुआ है, इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट से मिल सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले में संदेहियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा में महिला के मुंह में साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है। लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। एसडीओपी सिद्धार्थ ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। और वह कुछ दिनों से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बना कर निवास करती थी। बीते सोमवार की सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। दुष्कर्म कर हत्या की आशंका - महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। वहीं, साड़ी को उसके मुंह में ठूंस दिया गया था। उसके शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है पुलिस - महिला को जानने वाले और देर रात तक तालाब के आसपास दिखे संदेहियों की जानकारी जुटाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला के साथ गलत काम हुआ है, इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट से मिल सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले में संदेहियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।