Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबीजापुर में नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट से 9 जवान शहीद होने कि...

बीजापुर में नक्सली हमला: आईईडी ब्लास्ट से 9 जवान शहीद होने कि खबर, मुठभेड़ जारी…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर के कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में 9 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हमले के बाद इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घटनास्थल पर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, शहीद और घायल जवानों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

 

यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का ऑपरेशन तेज़ किया गया था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts