Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेनक्सलियों ने एक बार फिर खेला खूनी खेल, कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी...

नक्सलियों ने एक बार फिर खेला खूनी खेल, कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने अपनी हिंसक मौजूदगी का अहसास कराया है। उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की निर्मम हत्या कर दी। धारदार हथियार से किए गए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया. (Naxal attack on political worker) कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से निर्ममता से कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई के बाद नागा भंडारी बना नक्सली हिंसा का शिकार

बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या नक्सलियों ने की थी। यह वारदात 24 अक्टूबर 2024 को उसूर गांव के पास दिनदहाड़े अंजाम दी गई थी। अब एक बार फिर उसी परिवार पर कहर टूट पड़ा है।

हालांकि, नागा भंडारी की हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की अभी पुलिस ने औपचारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts