Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधघर के सामने कचरा फेंकने से रोका तो भड़के पड़ोसी, महिलाओं पर...

घर के सामने कचरा फेंकने से रोका तो भड़के पड़ोसी, महिलाओं पर जानलेवा हमला, दो घायल…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाली में कचरा डालने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के पानी टंकी नर्सरी नगर में कुछ लोगों ने एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर इलाके में खिलौने बेचकर अपना जीवन-यापन करता है। घायल महिला किरण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक और उसके साथी अक्सर उनके घर के सामने बनी नाली में कचरा और राख फेंकते थे। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो विवाद बढ़ गया और उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।

किरण का आरोप है कि मंदिर आते-जाते समय भी उन्हें परेशान किया गया और मारपीट की धमकी दी गई थी। इस संबंध में उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कुछ ही घंटों बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले के दौरान धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया गया, जिससे किरण और उनकी बहन घायल हो गईं।

पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार

पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस ने खारिज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया और उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts