बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी अनुराग सिंह देव ने किया। नतीजों के अनुसार, दीपक सिंह को शहर अध्यक्ष और मोहित जायसवाल को ग्रामीण अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा, 9 प्रदेश प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया, जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह शामिल थे।
नेताओं ने संगठन में पारदर्शिता और एकजुटता को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए इसे मजबूत करने का संकल्प लिया। इस चुनाव प्रक्रिया को भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।