
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोनी पुलिस ने अवैध रूप से संचालित संगठित जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद रकम, मोबाइल फोन और वाहन सहित कुल लगभग 2 लाख 21 हजार का मशरूका जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने देवनगर, कोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला और खिलाया जा रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संगठित रूप से जुआ संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोनी में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम के प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 21 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जब्त –
71,850 नगद
52 पत्ती ताश के 02 बंडल
01 प्लास्टिक कारपेट
05 मोबाइल फोन
03 मोटर सायकल
कुल राशि – 2,21,850 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- प्रमोद कौशिक (32) – निवासी देवनगर, थाना कोनी
- रवि कौशिक (26) – निवासी देवनगर, महामाया चौक के पास
- निक्कू राव उर्फ निखिल राव (23) – निवासी देवनगर
- देवेंद्र सिंह ठाकुर (44) – निवासी देवनंदन नगर फेस-1, मोपका
- संतोष राजपूत (40) – निवासी ज्योति विहार, रामाग्रीन सिटी
- मनोज महानंद (49) – निवासी अटल आवास, मुक्ति धाम के पास
- अतिश ताम्रकार (30) – निवासी देवनगर, बॉम्बे आवास
