Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू से 2 की मौत... एक...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू से 2 की मौत… एक हफ्ते में 29 पॉजिटिव मरीज…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) से मौत हो गई है। बता दें कि, मनेंद्रगढ़ के कॉलरीकर्मी को सेंट्रल हॉस्पिटल से अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं राजनांदगांव जिले में स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अगस्त में ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। प्रदेश में एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 29 पीड़ित मिले हैं, जिनमें से 26 बिलासपुर के हैं।

जानकारी के मुताबिक MCB जिले के मनेंद्रगढ़ निवासी कॉलरीकर्मी जवाहर लाल (41) को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार की शिकायत के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू (H1N1 वायरस) टेस्ट में वे पॉजीटिव मिले। उन्हें अपोलो बिलासपुर रेफर किया गया था।

अपोलो हॉस्पिटल में हुई मौत

कॉलरीकर्मी जवाहर लाल की अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपचार के दौरान 20 अगस्त को मौत हो गई। इसकी पुष्टि सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के CMHO ने की है। कॉलरीकर्मी जवाहर लाल के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। कॉलरीकर्मी जवाहर लाल की मौत के बाद उनके परिजनों सहित संपर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। सर्दी के साथ तेज बुखार की शिकायत होने पर हॉस्पिटल में संपर्क करने कहा गया है।

खैरागढ़ और राजनांदगांव में भी मौत

खैरागढ़ के दिलीप कुमार रजक (37) को 4 दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। जिसका इलाज छुईखदान शासकीय अस्पताल में चल रहा था। बेहोशी की हालत में पीड़ित को राजनांदगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 21 अगस्त को दिलीप कुमार की मौत हो गई।

वहीं स्वाइन फ्लू से राजनांदगांव जिले में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। डोंगरगढ़ की रहने वाली बच्ची देवी चाहत मंडावी की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद जांच में पता चला कि बच्ची स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। इलाज के दौरान 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts