Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधएक बार फिर चाकूबाजी..! दो युवकों ने स्कूटी सवार महिला पर किया...

एक बार फिर चाकूबाजी..! दो युवकों ने स्कूटी सवार महिला पर किया चाकू से हमला… CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तोरवा थाना क्षेत्र के शंकरनगर इलाके में स्कूटी से घर लौट रही एक महिला पर चाकू से हमला करने की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

घटना 5 जनवरी गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। शंकरनगर वैशाली टावर निवासी ज्योति सिंह स्कूटी से अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वह नकटी भवानी मंदिर के पास पहुंचीं, पीछे से स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए और चलते वाहन से ही महिला पर चाकू से वार कर दिया। हमले में महिला के कंधे में चोट आई।

अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं और स्कूटी रोककर मदद के लिए चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर बताई गई और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दौरान आरोपी युवक और उनकी स्कूटी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज में दोनों युवक वारदात को अंजाम देकर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है।

तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts