Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेकांग्रेस की चूक पर ओपी चौधरी का तंज: महिला सीट पर पुरुष...

कांग्रेस की चूक पर ओपी चौधरी का तंज: महिला सीट पर पुरुष का नाम, यह कैसी राजनीति? भूपेश बघेल और सचिन पायलट को किया X पर टैग…

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस की सूची में बड़ी चूक या टाइपिंग एरर?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की सूची में बरमकेला नगर पंचायत की महिला आरक्षित सीट के लिए एक गड़बड़ी सामने आई। सूची में महिला उम्मीदवार की जगह पुरुष का नाम लिखा गया, जिसे लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

वित्त मंत्री ने ली चुटकी  

ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस की सूची साझा करते हुए लिखा, “कांग्रेस ने महिला सीट पर मनोहर नायक को उम्मीदवार बना दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को टैग करते हुए कहा, “अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें।”

गड़बड़ी या गलतफहमी?  

जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो पता चला कि बरमकेला नगर पंचायत की महिला आरक्षित सीट के लिए कांग्रेस ने सत्यभामा मनोहर नायक को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन सूची में उम्मीदवार के नाम के बजाय उनके पति का नाम, “मनोहर नायक,” दर्ज कर दिया गया। इस चूक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और विपक्ष को तंज कसने का मौका दे दिया।

कांग्रेस की सूची में हुआ यह बदलाव एक टाइपिंग एरर प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसे लेकर उठे सवालों ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली और चुनावी तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts