Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधगौरवपथ पर हड़कंप: फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, पुलिस जांच...

गौरवपथ पर हड़कंप: फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी…

अंबिकापुर में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश, युवक की सूझबूझ से बदमाश हुए नाकाम/

शोर मचाने पर मौके से भागे आरोपी, पुरानी रंजिश का मामला/

अंबिकापुर। शहर में 26 जनवरी के दिन बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन युवक की सूझबूझ और शोर मचाने पर मौके पर जुटी भीड़ ने इस दुस्साहस को नाकाम कर दिया। घटना बाबूपारा गौरवपथ स्थित यादव टी स्टॉल के पास हुई।

पीड़ित युवक पंकज कुमार ने बताया कि घटना के समय चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शोर सुनकर वहां लोग जमा हो गए, जिसे देख आरोपी बिना किसी सफलता के भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज पीड़ित ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। पंकज कुमार और खटीक पारा निवासी चंदन सोनकर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और युवक की हिम्मत के चलते एक बड़ा अपराध टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts