Wednesday, February 11, 2026
Homeगौरेला पेंड्राप्रयागराज से दुर्ग जा रही यात्री बस में लगी आग, बाल बाल...

प्रयागराज से दुर्ग जा रही यात्री बस में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई।

हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है. ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के टायर में लगी. उसी के बाद ये हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक बस के पिछले हिस्से से भयंकर दुर्गंध आ रही थी. धीरे-धीरे पीछे के टायर में वह दुर्गंध बढ़ने लगी। इसके बाद टायर में से चिंगारी निकली. जिसमे कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts