
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में चलती कार में स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके के डी सेक्टर की है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कार में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में दो युवक खिड़की से बाहर निकलकर चलती गाड़ी में करतब कर रहे हैं। इस दौरान युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीछे चल रही दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह कार दुर्ग जिले की पासिंग नंबर की है। घटना के दौरान पीछे चल रही एक कार में बैठे व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।
