Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचोरी और लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया...

चोरी और लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार…

महासमुंद। जिले में चोरी व लूट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों मे एक महिला व दो आपचारी बालक शामिल हैं. ये गिरोह एक ही दिन में दो घटना को अंजाम दिए थे. तीन आरोपियों में से एक दुर्ग, एक रायपुर व एक महासमुंद के रहने वाले हैं।

बता दें कि इस गिरोह ने पहले प्रकरण में बाइक चोरी व दूसरे प्रकरण में लूट की वारदात को अंजाम दिए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से एक नग चांदी का चैन, एक नग चाकू, एक नग नकली पिस्टल, एक बाइक व एक हजार रुपए नगद जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों पर 392, 379 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts