Wednesday, June 18, 2025
Homeअपराधनकली बंदूक के सहारे लूट की घटना को अंजाम देने वालों को...

नकली बंदूक के सहारे लूट की घटना को अंजाम देने वालों को पुलिस ने दबोचा… 24 घंटे के भीतर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात का मामला सामने आई थी। जिसमे पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। और 24 घंटे के अंदर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लूट हुआ शत प्रतिशत माल मशरूका 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया है।

मंगल सूत्र एवं अंगूठी लूटकर हुए थे फरार

गौरतलब है कि शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर में शुक्रवार को 3 बाइक सवार युवकों ने दोपहर करीब 2 बजे उनके घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गये थे।

24 घंटे के अंदर आरोपीयों को किया गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना सरकण्डा पुलिस की टीम के घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के बाद आरोपियों की तलासी शुरू कर दी। सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर पुलिस संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी और उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे तीनो ने अपराध अंजाम करना स्वीकार किया। शनिवार को इस पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर लूट के घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी को नकली बंदूक के साथ लूट गए अंगूठी गहने को पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात का मामला सामने आई थी। जिसमे पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। और 24 घंटे के अंदर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लूट हुआ शत प्रतिशत माल मशरूका 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया है। मंगल सूत्र एवं अंगूठी लूटकर हुए थे फरार गौरतलब है कि शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर में शुक्रवार को 3 बाइक सवार युवकों ने दोपहर करीब 2 बजे उनके घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गये थे। 24 घंटे के अंदर आरोपीयों को किया गिरफ्तार घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना सरकण्डा पुलिस की टीम के घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के बाद आरोपियों की तलासी शुरू कर दी। सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर पुलिस संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी और उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे तीनो ने अपराध अंजाम करना स्वीकार किया। शनिवार को इस पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर लूट के घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी को नकली बंदूक के साथ लूट गए अंगूठी गहने को पकड़ा गया।