Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेनए साल के शाम की जश्न के लिए पुलिस ने की खास...

नए साल के शाम की जश्न के लिए पुलिस ने की खास तैयारी पोस्टर जारी कर दिए शहर वासियों को दिशा निर्देश…

बिलासपुर। नए साल 2025 को वेलकम करने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होटल्स, क्लब और रेस्टोरेंट में रात की पार्टी की जोरो से तैयारी चल रही है। आज दिन ढलते ही लोगों न्यू ईयर के जश्न में डूब जाएंगे। नए साल में इंटरेस्ट की आड़ में हुड़दंग, न्यूसेंस करने और शराब पीकर वाहन चलने के लिए खास इंतजाम कर रखा है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने एक पोस्टर CRIME FREE CITY जारी कर लोगों को चेताया है।

बिलासपुर पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का जश्न मनाने के लिए 100 होमगार्ड समेत 800 पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग टीम और डायल 112 के जरिए निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी से लैस वाहन और ड्रोन से भीड़ पर नजर रखी जाएगी।

बिलासपुरवासियों के लिए न्यायधानी पुलिस ने खास पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि, 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक डैम, रिसोर्ट पर पहरा रहेगा। पार्टी आयोजकों, रिसॉर्ट और होटल मालिकों को नए साल के आयोजनों के लिए पुलिस द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

धार्मिक स्थलों के पास निगरानी, चोरी और उत्पीड़न को रोकने के लिए राजपत्रित अधिकारीयों द्वारा निगरानी किया जाएगा। सड़कों पर नशा करके वाहन चलने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts