Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधचेकिंग में पुलिस का बड़ा हाथ... बाइक के डिग्गी में मिले 8...

चेकिंग में पुलिस का बड़ा हाथ… बाइक के डिग्गी में मिले 8 लाख… दस्तावेज न होने पर जब्त…

रायपुर: चुनावी सख्ती में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक सवार के पास मिले 8 लाख रुपये**

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के चलते पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुरानी बस्ती थाना और CRPF की डी-62 कंपनी द्वारा बुढ़ेश्वर चौक और पंकज गार्डन के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक से 8 लाख रुपये की नगदी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, बाइक (एचएफ डीलक्स होंडा, नंबर CG 04 MU 1675) पर सवार व्यक्ति को चेकिंग पॉइंट पर रोका गया। उसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें 8 लाख रुपये बरामद हुए। जब बाइक चालक से इस नकदी के लिए वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह राशि तुरंत जब्त कर ली गई है और आगे की जांच के लिए जिला मॉनिटरिंग सेल को सौंप दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts