Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेपरिजात कॉलोनी में पुलिस की दबिश, 1888 घरों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों...

परिजात कॉलोनी में पुलिस की दबिश, 1888 घरों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा, पुलिस ने 32 संदिग्धों को पकड़ा, तालपुरी में रह रहे हैं अपराधी?

भिलाई: तालपुरी परिजात कॉलोनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लोग हिरासत में/

– 150 जवानों के साथ तड़के 4 बजे छापेमारी

1888 घरों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा

– 4 लड़कियां और एक हथियारबंद युवक पकड़ा गया**  

 नशीले पदार्थों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों से पूछताछ जारी/

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई की तालपुरी परिजात कॉलोनी में रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। 150 पुलिस जवानों के साथ की गई इस कार्रवाई में 32 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कॉलोनी में बिना वेरिफिकेशन के संदिग्ध लोग रह रहे हैं और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

 

1888 घरों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने पारिजात कॉलोनी के 1888 घरों की तलाशी ली, जिसमें कई संदिग्ध जोड़े और नशीले पदार्थों से जुड़े लोग पकड़े गए। एक युवक के पास से हथियार भी बरामद हुआ।

पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाईयां

तालपुरी कॉलोनी में किराएदारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मकान मालिक बिना वेरिफिकेशन के घर किराए पर दे रहे हैं, जिससे कई आपराधिक तत्व यहां शरण ले रहे हैं। पहले भी यहां नकली नोट, ड्रग्स, गांजा और देह व्यापार से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इस इलाके में लगातार नजर बनाए हुए है और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों का वेरिफिकेशन कर आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts